एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली ।। भारत शामिल होगा या नही





एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली, इंडिया टीम भेजेगा या नहीं?



पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और पाक क्रिकेट टीम

वर्ल्ड कप 2019 खेला जा रहा है और इसी बीच एक खबर आ रही है कि 2020 का T20 एशिया कप पाकिस्तान होस्ट करेगी. सिंगापुर में हुए ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) की मीटिंग में यह फैसला लिया गया. सितंबर, 2020 में ये एशिया कप में खेला जाएगा. ये टी20 फॉर्मेंट में खेला जाना है और इससे पहले 2016 में भी एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में ही खेला गया था.

अभी तक एशिया कप के 13 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम सबसे ज्यादा 5 बार एशिया कप जीत चुकी है. आख़िरी बार यूएई में खेले गए एशिया कप को भारतीय टीम ने जीता था. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर यह मैच जीता था. अबकी 2020 में एशिया कप अगर पाकिस्तान में खेला जाता है तो मौजूदा हालात को देखते हुए नहीं लगता है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.

एशिया कप 2018 की विनर भारतीय टीम

पाकिस्तान को 2020 में एशिया कप को होस्ट करने का अधिकार दिया गया है लेकिन इसे यूनाइटेड अरब अमीरात में भी खेला जा सकता है. अगर यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में हुआ तो भारत का खेलना मुश्किल रहेगा. 2009 में श्रीलंका की टीम पाकिस्तान पहुंची हुई थी. उस दौरान श्रीलंका टीम की बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था. इस हमले के बाद से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट पर ग्रहण लगा हुआ है और यूनाइटेड अरब अमीरात क्रिकेट के लिए पाकिस्तान का होम ग्राउंड बना हुआ है. 2011 वर्ल्ड कप के मैच पाकिस्तान में भी होने थे लेकिन 2009 अटैक के कारण से पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला गया था.

इससे पहले पिछले साल जब भारत को एशिया कप की होस्टिंग मिली थी तो भारत ने यूनाइटेड अरब अमीरात में मैच कराए थे क्योंकि पाकिस्तान और भारत के बीच पॉलिटिकल टेंशन था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने जब बीसीसीआई के एक सीनियर ऑफिसर से एशिया कप के पाकिस्तान में होने को लेकर बात की तो उन्होंने कहा-

पाकिस्तान में खेलने का फैसला सरकार को लेना है. बीसीसीआई केंद्र के फैसले को फॉलो करेगा. हमारा मानना है कि जैसे कि हमने पिछले साल यूएई में इसे होस्ट किया था वैसे ही पाकिस्तान को भी न्यूट्रल वेन्यू पर इसका आयोजन करना चाहिए.


Comments

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam