Htet big news

*📍BSEH UPDATE📍*
🔸🔸🔸🔸🔸🔸
*हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा लिए जाने वाले हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटीईटी) के प्रमाण-पत्र की अवधि को अब 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष कर दिया है। इस बारे में एक प्रस्ताव को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।*
*इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत दिनों हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटीईटी) के प्रमाण-पत्र की अवधि को बढ़ाने हेतु बैठक आयोजित की गई थी जिसमें  केन्द्रीय अध्यापक पात्रता टेस्ट (सीटीईटी) की तर्ज पर हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटीईटी) के प्रमाण-पत्र की अवधि सीमा को 7 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।*
*उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट को आयोजित करने का उदेश्य देश में शिक्षा के क्षेत्र में गिरते मापदंडों में सुधार करते हुए गुणवत्तापरक शिक्षकों की तलाश करना है ताकि देश व राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा वर्ष में एक बार हरियाणा अध्यापक पात्रता टेस्ट (एचटीईटी) को आयोजित किया जाता है।*

Comments

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam