29 October 2019
*🌞🗞 हरियाणा की विशेष प्रभात खबरें~एक नजर*
*29 अक्टूबर,2019 मंगलवार*
*⚜करनाल: सीएम मनोहर लाल बोले-साफ-सुधरी और स्थायी सरकार देना हमारा एजेंडा, इससे पीछे नहीं हटेंगे*
*⚜चंडीगढ़: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेता प्रतिपक्ष बनना तय, पार्टी हाईकमान ने लगाई मुहर*
*⚜कुरुक्षेत्र: स्वामी गीतानंद (गीता कुटिर हरिद्वार) की ओर से स्थापित गीताकुंज आश्रम ज्योतिसर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ*
*⚜फतेहाबाद: तीन दिन की छुट्टी के बाद अब फिर जिले की सभी सातों अनाज मंडी होगी गुलजार*
*⚜हिसार: हवा में बढ़ी नमी, गेहूं की अगेती बिजाई से किसान ले सकते हैं अच्छा उत्पादन, कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को अगेती बिजाई करने के लिए कर रहे जागरूक*
*⚜बहादुरगढ़: दिवाली पर नहीं हुई सफाई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सड़कों किनारे पड़ा रहा 100 से ज्यादा टन कूड़ा*
*⚜गुरुग्राम- प्रिंस हत्याकांड: कोर्ट से अनुमति लेकर ही विदेश जा सकेंगे सीईओ*
*⚜यमुनानगर: धान की खरीदारी न होने पर यमुनानगर में किसानों ने सड़क के बीचों-बीच ट्रैक्टर लगाकर किया रोड जाम*
*⚜पानीपत: डिप्टी सीएम बनने के बाद अपने घर सिरसा में दुष्यंत ने की लोगों से मुलाकात*
*⚜रेवाड़ी: मंदिर में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर वाहनों पर गिरी, 6 बाइक और 3 स्कूटी जली, रेवाड़ी शहर के बारा पत्थर मंदिर में अन्नकूट वितरण के दौरान हादसा*
*⚜चंडीगढ़: दुष्यंत के पिता अजय चौटाला बोले-हाथ मिलाना दूर, हम तो कांग्रेसियों संग खड़ा होना पंसद नहीं करते*
*⚜चंडीगढ़: पटाखों ने दिया उम्र भर का दर्द, 16 लोगों की आंखों को पहुंची चोट, पूरी रोशनी आना नामुमकिन*
*⚜रोहतक/पटियाला: दिवाली के बाद गैस चैंबर बना हरियाणा, पंजाब की अबोहवा में कम खुला प्रदूषण*
*⚜सोनीपत: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर स्वाहा*
*⚜चंडीगढ़- हुड्डा ने पार्टी को कोसा, कहा- अगर समय से बदलाव होता तो नतीजे कुछ और होते*
*⚜अंबाला: जहरीली हुई आबोहवा- वायु गुणवत्ता का पैमाना 292 के पार*
*⚜अंबाला: रेलवे यार्ड में खड़ी भठिंडा-अंबाला गाड़ी के जनरल कोच में लगी आग, 5 लाख का नुकसान*
*⚜करनाल- भैया दूज आज : रोडवेज तैयार, चलेंगी अतिरिक्त बसें*
*⚜कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो नवंबर से 34 वे रत्नावली महोत्सव के लिए 22 टीमों ने कराया पंजीकरण*
*⚜बाबैन(कुरुक्षेत्र) : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंथेदी सर्कल गाव में बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ और भ्रूण हत्या न करने की दिलाई शपथ*
*⚜हिसार: हिसार पहुंची CPCB टीम, जिगजैग तकनीक को लेकर हो रही ईंट भट्ठों की जांच*
*⚜रोहतक: अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा एमडीयू में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक समारोह 1 नवंबर काे होगा आयोजन*
Comments
Post a Comment