Ctet result detail
CTET Exam का रिजल्ट जारी हो चुका है। पिछले हफ्ते इस एग्जाम की आंसर Key जारी की गई थी। इस एग्जाम को पास करने के बाद आवेदक केन्द्र के तहत आने वाले स्कूल्स में टीचर्स पदों पर आवेदन कर सकते हैं...
Central Teachers Eligibility Test 2018 एग्जाम 9 दिसंबर 2018 को आयोजित किया गया था और 27 दिसंबर 2018 को इस एग्जाम की आंसर की जारी की गई थी। इस आंसर Key के जवाबों पर आपत्ति जताने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2018 थी। अब इसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है
। सीटीईटी या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उन शिक्षकों के लिए एक योग्य मानदंड है जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के रूप में भर्ती होना चाहते हैं। CTET 2018 परीक्षा दो साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई थी।
क्या है एग्जाम क्वालिफाई करने का क्राइटेरिया
इस एग्जाम को पास करने के लिए सामान्य अभ्यर्थी के एग्जाम में 60 फीसदी अंक होने जरूरी है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 55 फीसदी है। क्वाइफाइंग अंक लाने वाले अभ्यर्थी को सीटेट सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो सात साल तक मान्य होता है। हालांकि अगर अभ्यर्थी अपने अंकों में सुधार करना चाहते है वो दोबारा भी सीटेट एग्जाम दे सकता है। वो एक से ज्यादा बार भी यह एग्जाम दे सकता है। अगर कोई अभ्यर्थी अपने सर्टिफिकेट का डुप्लीकेट चाहता है तो वो 200 रुपए और डाक खर्च चुकाकर डुप्लीकेट सर्टिफिकेट ले सकता है।
कहां अप्लाई कर सकते हैं
CTET Exam किसी नौकरी के लिए नहीं लिया जाता बल्कि यह अध्यापक पदों के लिए होने वाले एग्जाम के लिए योग्य बनाता है। इस एग्जाम को पास करने के बाद ही आवेदक टीचर्स के लिए निकली वेकन्सी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सीटेट एग्जाम को पास करने वाले अभ्यर्थी KVS, NVS, Central Tibetan Schools आदि स्कूल में निकलने वाले टीचर्स के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा केन्द्र शासित प्रदेशों के स्कूल में भी अप्लाई करने के योग्य होंगे। इसके अलावा सीटेट क्वालिफाई अभ्यर्थी गैर सहायता प्राप्त स्कूल्स में टीचर्स के पद पर अप्लाई कर सकता है। अगर राज्यों में टेट एग्जाम नहीं होता है तो राज्य भी इस एग्जाम को मान्यता दे सकते हैं।
Comments
Post a Comment