Hssc Clerk computer course detail
प्रदेश सरकार जल्द करेगी ग्रुप C की भर्तियां, क्लर्क भर्ती के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा जरूरी
राजधानी हरियाणा :- प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के सभी सरकारी विभागों , बोर्ड के अलावा निगमों में लिपिकों के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया सुरु करने वाली है। जबकि 6000 हजार लिपिकों की पहले भर्ती की जा चुकी है। अब नए सिरे से सभी विभागों से खाली पदों का ब्यौरा माँगा है। प्रदेश सरकार ग्रुप बी व् सी की भर्तियां करने जा रही है। सरकार ने इस श्रेणी के खाली पदों का ब्यौरा माँगा जा चूका है। सभी पदों की ऑनलाइन जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जा चुकी है । लिपिकों की भर्ती के लिए खाली पदों का ब्यौरा 30 अक्टूबर तक देने के निर्देश दिए गए थे । जबकि ग्रुप बी व् सी की भर्ती के लिए खाली पदों की जानकारी 6 नवंबर तक देनी होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की और से नई भर्तियां निकाली जाएँगी। प्रदेश सरकार की और से पिछले चार सालो में 50000 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। लिपिकों के लिए योग्यता के तौर पर 12वी पास और साथ में कंप्यूटर में पात्रता SETC उत्तीर्ण योग्यता रखी गयी है। जिन अभ्यर्थियों के पास NIE या BCA , MCA ,हारट्रोन व् HKCL की कंप्यूटर सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा/ डिग्री है उनको कंप्यूटर पात्रता परीक्षा में छूट दी गयी है।
बहुत बडा मौका क्लर्क लगने का ।।
Comments
Post a Comment