3 august 2019
*हरियाणा की दिनभर की सभी ख़बरें*
*जेबीटी अंतरजिला_स्थानांतरण हेतु सभी 22 जिले भरना जरूरी नहीं*
*ऑप्शन भरने हेतु ड्राइव 2 अगस्त दोपहर 2 बजे से 5 अगस्त 6 A.M तक खुला*
*हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पहली बार विपक्ष के नेता के बिना चला सदन,विधानसभा में गूंजा किलोमीटर स्कीम घोटाला, कांग्रेस का वाकआउट*
*विधानसभा की कार्रवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि कई विधायकों ने इस्तीफा दिया है जिसको उन्होंने मंजूर कर लिया है. जिसके बाद कांग्रेस विधायक करण दलाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने पैसे का लालच देकर यह सब संभव करवाया है.*
*खट्टर सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र,सीएम खट्टर ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को हुई जांचों का तैयार किया रिपोर्ट कार्ड,सत्र की कार्यवाही लाइव होगी, अबकी बार विधानसभा में करीब 125 सवाल आए हैं*
*हरियाणा कांग्रेस में चरम पर अंदरूनी सियासत, फैसला लेने के लिए हुड्डा पर बढ़ा विधायकों का दबाव,हाईकमान से टकराने को तैयार हुए हुड्डा,चुनाव लड़ने के दावेदारोंं को करेंगे सक्रिय*
*हरियाणा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक, किरण चौधरी ने खुद को बताया नेता प्रतिपक्ष,चौधरी ने कहा कि उनके नाम पर किसी ने मना नहीं किया है. इसलिए वो ही नेता प्रतिपक्ष हैं.*
*हुड्डा कभी नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस, रैली का बुलावा आया तो जरूर जाएंगे : सुभाष बत्रा*
*कांग्रेस ने लगाए Election department पर गंभीर आरोप, कहा- गुप-चुप तरीके से हो रही EVM की मरम्मत*
*19 विधायकों वाले INLD में बचे मात्र चार, जगदीश यादव व रवींद्र बलियाला भी BJP में शामिल,टिकट की गारंटी पर नहीं कराया जा रहा शामिल : सीएम*
*चुनाव से पहले सरकार पर हमला, कांग्रेस, जजपा और इनेलो ने चंडीगढ़ में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,सीएम का जवाब- हर गड़बड़ी की जांच कराई, मनोहर लाल भी दोषी हुआ तो बचेगा नहीं*
*इनेलो के विधायकों के लगातार बीजेपी ज्वाइन करने पर दिग्विजय चौटाला ने कटाक्ष किया है. दिग्विजय ने कहा कि इनेलो और बीजेपी का मैच फिक्स हो चुका है.*
*सिरसा:महागठबंधन की चर्चाओं पर जेजेपी नेता लगाया विराम,दिग्विजय ने कहा कि महागठबंधन कि अभी कोई चर्चा नहीं है और JJP सामान विचार धारा के लोगो के साथ गठबंधन करने को तैयार है.*
*भिवानी:एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो छात्राओं को दे रहा परिवहन सुविधा,गांव ओबरा का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शायद प्रदेश का पहला ऐसा सरकारी स्कूल होगा जिसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को स्कूल की ओर से परिवहन सुविधा मिली हुई है,प्रति किलोमीटर दिया जा रहा 4 रुपए किराया*
*इस स्कूल में आने वाली 6 गांवों की 90 छात्राओं के लिए स्कूल प्रबंधन ने सरकारी खर्चे पर एक मिनी बस सहित 6 वाहनों का प्रबंध किया हुआ है। इस सुविधा पर खर्च होने वाला पैसा सरकार से लिया जाएगा और इस स्कूल में यह सुविधा इसी साल जुलाई महीने से शुरू की गई है*
*सीजन की पहली तेज बारिश के बाद पानीपत में घुटनों तक भरा पानी, नदी बनी सड़कें,नेशनल हाइवे-44 पर जगह-जगह भरा पानी, सोनीपत, गुड़गांव, पानीपत, करनाल, रेवाड़ी में बारिश*
*सिरसा:शराब ठेकेदार से 10 हजार मंथली लेते पुलिस एएसआई को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार*
*नारनौल:14 साल पहले हुए मर्डर केस की जांच में कोताही बरतने पर डीएसपी का रैंक घटा बनाया इंस्पेक्टर*
*चुनावों से पहले सरकार ने एडहॉक जेबीटी और प्राइमरी टीचर का मानदेय बढ़ाया*
*हिसार: लुवास विश्वविद्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया.कृषि मंत्री ने की पशुपालकों से बातचीत,दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मांगी सलाह.*
*अंबाला: हरियाण के मेवात में ट्रिपल तलाक को लेकर पहला मामला दर्ज हुआ है. इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है,महिला को न्याय मिलेगा. कानून पास होने से मुस्लिम बहनों को रूढ़िवादी लोगों की गुलामी से आजादी मिली है.*
*रेवाड़ी:नागरिक अस्पताल से ट्रामा सेंटर को जोड़ेगा फुट ओवरब्रिज, मिली मंजूरी*
*भिवानी:पिता पर हुआ हमला तो बेटे ने दिखाई बहादुरी, हौसला देख हमलावर हुए फरार.*
*CM केजरीवाल को फिर मिली जान से मारने की धमकी, सवालों के घेरे में दिल्ली पुलिस,एक ही E-mail से दो मेल आए हैं. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है.*
*पंचकूला:पुलिस ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे कच्चे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया. इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें भी आई हैं.*
*कैथल:किसान सम्मान निधि योजना का मजाक- जब किसान मांगता है अपना हक तो अधिकारी कहते हैं दोबारा फॉर्म भर दो.*
*पलवल: पलवल में किसानों ने केएमपी एक्सप्रेस वे के नजदीक भूमि का कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को ताऊ देवीलाल पार्क में धरना प्रदर्शन किया. किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया.*
*बुद्धिजीवी माइनॉरिटी को हिंदू और देश के खिलाफ भड़काना चाहते हैं,चिट्ठी लिखने वालों का उद्देश्य हिंदू और माइनॉरिटी को आमने सामने खड़ा करना चाहते हैं:अनिल विज*
*फिर 'पानी-पानी' हुई भिवानी, गली, सड़क, स्कूल, दुकान, अस्पताल, पुलिस चौकी सब जलमग्न*
*झज्जर:KMP एक्सप्रेस-वे की सड़कों में बने गड्डे, 8 महीने पहले PM मोदी ने किया था उद्घाटन*
*नूंह: केंद्र सरकार ने भले ही ट्रिपल तलाक बिल पास कराने में सफलता प्राप्त कर ली हो, लेकिन बिल पास होने के बाद भी तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं. हरियाणा के नूंह से ट्रिपल तलाक का बिल पास होने के बाद पहला केस सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर नगीना थाना में केस दर्ज कर लिया गया है.*
*ट्रिब्यूनल गठन पर फैसला फिलहाल टला,वकीलों की हड़ताल खत्म । पहले की तरह सुने जाएंगे सभी केस*
Comments
Post a Comment