4 august 2019

*हरियाणा दिन भर की हलचल*

*दुष्यंत चौटाला अभी बच्चे हैं और बच्चों की बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए: रणजीत सिंह*

*कांग्रेस नेता रणजीत सिंह ने फिर अलापा महागठबंधन का राग, बोले- जेजेपी और इनेलो से हो गई बात.*

*चंडीगढ़ः विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन का तबादला कर दिया गया है. अब आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे.*

*अम्बाला:चुनाव से पहले होगा पन्ना प्रमुखों का कार्यक्रम, पीएम मोदी लेंगे हिस्सा - बीजेपी महामंत्री.*

*अंबाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की परिवर्तन रैली पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने चुटकी ली है. अनिल विज ने कहा कि हुड्डा तो खुद को ऑक्सीजन के सहारे जिंदा रखना चाहते हैं. हुड्डा की पार्टी और वो खुद पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं.*

*चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जेलों में छापेमारी की। इस दौरान कैदियों के पास से वो सब चीजें बरामद की गई, जो अमूमन जेल में प्रतिबंधित हैं,सुई से लेकर खंजर तक सबकुछ मिला.*

*दादरी में धरने पर बैठे किसान की मौत, धरनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात.*

*किसान सरकार से मृतक किसान को शहीद का दर्जा देने के साथ परिवार को एक करोड़ की मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे हैं. किसानों का कहना है जब तक उन्हें लिखित में इसका आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक वो शव को नहीं उठाएंगे.*

*करनाल:मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया करनाल विधानसभा का दौरा, मिली करोड़ों की सौगात.*

*गुरुग्राम:केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के मुख्यमंत्री के लिए बगावती तेवर,पिछले 5 वर्षों से जब भी मौका मिलता है मुख्यमंत्री पर हमला बोलने से बाज नहीं आते.*

*बड़ी सौगात, अब पानीपत से दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे महज 45 मिनट में,हरियाणा पानीपत दिल्ली के बीच में रेपिड ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.*

*भिवानी: वेतन ना मिलने से गुस्साए सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई*

*यमुनानगर:मुस्लिम महिला ने कहा- बेटी को ट्रिपल तलाक और हलाला जैसी आग में नहीं जलने दूंगी, धर्म परिवर्तन करूंगी.*

*गोवा की तर्ज पर गुरुग्राम में किराए पर मिलेगी बाइक, टैक्सी, और स्कूटी, इंस्टाल करनी होगी ऐप.*

*प्रदेश के 429 स्कूलाें में बंद हाेगा साइंस संकाय, अब जाना होगा 25-30 किमी दूर,विभाग ने स्कूल में 20 से कम छात्र होने पर उठाया कदम*

*हरियाणा में पलवल से लीगल मोबाइल वैन को हरी झंडी दी गई. यह मोबाइल वैन अगले एक महीने तक सभी जिलों का दौरा करेगी. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कानून और अपने अधिकार के प्रति जागरुक करना होगा.*

*रोहतक:क्या अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को झप्पी महागठबंधन के लिए की?-मनीष ग्रोवर.*

*चंडीगढ़: हरियाणा समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.*

*हरियाणा में हरियाली तीज की रौनक, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई*

*नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके से स्थानीय विधायक पंकज पुष्कर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जब विधायक के साथ मारपीट हो रही थी तब उस वक्त फूड फूड सप्लाई मंत्री इमरान हुसैन मौजूद थे.*

*गुरुग्राम: सोहना में लगाए गए हरियाली तीज मेले में पहली बार एक विशेष कानूनी सहायता केंद्र बनाया गया है. इस कैम्प में गरीब लोगों को फ्री में कानूनी सलाह दी गई.*

*हरियाणा: हिसार छावनी से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले तीन जासूस गिरफ्तार*

*हिसार में पकड़े गए जासूसों से पूछताछ करेगी स्पेशल टीम, बड़े खुलासे की संभावना*

*पंचकूला:प्रतिपक्ष का सिकुड़ना अच्छी बात नहीं - ओपी धनखड़*

*सिरसा:जोरों पर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियां, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल*

*सोनीपत:नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पहले ही सत्र में एडमिशन के लिए छात्रों ने किया बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस*

*सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया है. मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस की हालत डूबते जहाज की तरह है. कांग्रेस नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नहीं कर पा रहे हैं.*

*रोहतक: 4 अगस्त को होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर का बड़ा बयान सामने आया है. मनीष ग्रोवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा कुर्सी बचाने के लिए रैली कर रहे हैं.*

Comments

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam