7 july

*हरियाणा दिन भर की खबर खखाटा

*प्राथमिक शिक्षकों का mis portal के माध्यम से अन्तरजिला तबादलों के आदेश हुए जारी,शिक्षकों में खुशी की लहर*

*JBT Transfer तीन चरणों में हुई..पहले 2004वालों की सीट खाली होने पर 2008 वालों की..फिर 2011 की 2008 की खाली सीट पर..इसलिए कम age वालों की पहले हुई...*

*बहुत से सीनियर जेबीटी की ट्रांसफर न होने के कारण.. लगा रहे हैं... गडबडी का आरोप... लिस्ट रिवाइज की मांग*

*विधानसभा में ट्रांसफर पॉलिसी पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि शिक्षक मंत्रियों और अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते थे, इसलिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई.*

*इस पॉलिसी के तहत 93 प्रतिशत टीचर ऐसे थे, जिन्हें पहला, दूसरा और तीसरा ऑप्शन मिला. हम प्रदेश के कर्मचारियों के हित की बात करते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि कर्मचारी खुश रहेंगे तभी तो काम में दिल लगेगा.*

*पंचकूला: बहुचर्चित मानेसर लैंड डील मामले और AJL प्लॉट आवंटन मामले पर CBI की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों मामलों की सुनवाई में आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित सभी आरोपी कोर्ट में हुए पेश.*

*वहीं एक बार फिर AJL मामले में आरोपी मोती लाल वोहरा स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हुए.अब अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी.*

*पार्टी लाईन से हटकर हरियाणा कांग्रेस के दो पूर्व सांसदों दीपेंद्र हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर धारा 370 को हटाये जाने का समर्थन किया*👇

*दीपेंद्र हुड्डा:*
*मेरा पहले से ये विचार रहा है कि 21वी सदी मे अनुच्छेद 370 का औचित्य नही है और इसको हटना चाहिये।ऐसा देश की अखण्डता व जम्मू-कश्मीर की जनता जो हमारे देश का अभिन्न अंग है के हित मे भी है।मगर पूर्णत: मौजूदा सरकार की ज़िम्मेदारी है की इस का क्रियान्वरण शांति व विश्वास के वातावरण मे हो*

*कुलदीप बिश्नोई:*
*जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना देशहित में अच्छा निर्णय है। जब यह अनुच्छेद लागू किया गया था तो नेहरू जी ने भी इसे अस्थायी बताया था। मेरा निजी मत है की यह कदम स्वागत योग्य है। यह संशोधन तभी सफल हो पाएगा जब हम कश्मीरियों को भी यह विश्वास दिला पाएं की वे अखंड भारत का हिस्सा हैं*

*चंडीगढ़: विधायक रविंद्र माछरौली, नागेंद्र भड़ाना और टेकचंद शर्मा बीजेपी में होंगे शामिल*

*मानसून सत्रः किरण चौधरी व अभय चौटाला ने विधानसभा में उठाया SPO भर्ती का मामला*

*सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी मामला: महिला आयोग के सामने हुई दिग्विजय की पेशी*

*सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी मामला: महिला आयोग के सामने दिग्विजय ने मांगी माफी*

*चंडीगढ़: INLD के 4 विधायकों की सदस्यता रद्द करने की याचिका पर अब 13 अगस्त को होगी सुनवाई*

*हिसार: अधिकृत अवकाश काटे जाने से रोडवेज कर्मचारी नाखुश, गेट मीटिंग में जताया रोष*

*जिला पलवल के गांव बसंतगढ़ के लोगों ने विधायक करण दलाल पर डरा धमका कर वोट करवाने का आरोप लगाया है. इस पर सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक सिंगला ने लोगों को न डरने की सलाह दी है.*

*ARTICLE 370: फतेहाबाद में हाई अलर्ट, 4 कश्मीरी छात्राओं को मिली सुरक्षा*

*अमरनाथ गुफा में फंसे हरियाणा के 25 यात्री, वीडियो जारी कर बताया -पुलिस कर रही बर्बरता*

*हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि इस पर फैसला 4 साल पहले ही आ गया था. इसे समाप्त करने की बात की जा रही है, लेकिन इसे समाप्त नहीं किया जा सकता. सीएम ने कहा कि हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से लेकर केन्द्र सरकार तक इसमें इन्वॉल्व है.*

*महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर नया कानून लाया जा रहा है. 'हरकोका' यानि हरियाणा कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट. जिसके तहत हरियाणा में बढ़ रही नशा तस्करी और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर नकेल कसने की कोशिश होगी.-CM*

*अंबाला: एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में फार्मिस्टों ने 1 घंटे का संकेतिक धरना दिया. फार्मासिस्ट वर्ग ने सरकार पर अनदेखी का आरेाप लगाया.*

*पानीपत: पानीपत थर्मल पावर प्लांट के जर्जर हो चुके चार कूलिंग टावरों को रात करीब 3 बजकर 3 मिनट पर ध्वस्त कर दिया गया. तकनीकी टीम ने इन टावरों को डायनामाइट लगाकर उड़ाया. इस दौरान असंध रोड को बंद रखा गया.*

*चंडीगढ़ः बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा*

*चरखी दादरी: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं. इस बार रोडवेज कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम, राजपत्रित अवकाश, बेड़े में नई बसों को शामिल करने सहित कई मांगों को लेकर लामबंद हैं.*

*झज्जर: 31 की जगह 8 छुट्टी से नाराज रोडवेज कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*

Comments

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam