8 अगस्त 2019
*हरियाणा की दिन भर की सारी हलचल*
*14 अगस्त से 18 अगस्त स्कूलों की च्वाइस भरी जाएगी,21 को तबादला आदेश और 22 से 24 अगस्त तक reliving joining*
*रोहतक:रोहतक में सरकारी स्कूलों के लेक्चरार आज सड़कों पर उतर आए और शिक्षा विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के 429 सरकारी स्कूलों से विज्ञान संकाय खत्म करने के विरोध में प्रदर्शन किया*
*एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद दलाल ने आरोप लगाया कि यह विभाग का तुगलकी फरमान है, और ऐसा लग रहा है कि विभाग निजीकरण की ओर जा रहा है। अगर सरकार ने यह फैंसला वापस नही लिया तो एक बड़ा आंदोलन होगा।*
*दलाल ने कहा कि ट्रांसफर पॉलिसी में जो विसंगतियां है, उनको दूर करने के लिए यह प्रदर्शन किया है। हमने पहले भी इसके लिए कई बार विभाग को ज्ञापन दिया। लेकिन उस पर फैसला लेने के बजाए, विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में 429 स्कूलों से विज्ञान संकाय को बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया*
*पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, मोदी-शाह-आडवाणी रहे मौजूद*
*सीएम मनोहर लाल अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली जाकर अंतिम संस्कार में हुए शामिल*
*सीएम मनोहर लाल और ओपी धनखड़ ने दिया सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को कंधा,*
*चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के जाने से पूरे देश को क्षति पहुंची है. सीएम ने बताया कि उनके सुषमा स्वराज से प्रिय संबंध थे.*
*हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक घोषित, आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज*
*इनेलो के बागी विधायकों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरे नेता राजदीप, अभय बोले-फैसला प्रदेशाध्यक्ष करता है*
*अब 19 से 7 हुई इनेलो विधायकों की संख्या, इनमें चार अभय के खिलाफ,अभय खेमा कमजोर होते ही इनेलो के बागी हुए हावी*
*मक्खन लाल सिंगला भाजपा में शामिल, दो और विकेट गिरी तो अकेले रह जाएंगे अभय*
*चंडीगढ़ : हरियाणा में तबादलों का सिलसिला बदस्तूर जारी है| जहां इसी क्रम में एक बार फिर से बुधवार को 4 IAS व 4 HCS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है|मुख्यमंत्री के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह तबादला आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे.*
*रोहतक:स्वराज इंडिया पार्टी ने किया राम रहीम की पैरोल का विरोध, जेल पहुंच सौंपा ज्ञापन*
*रोहतक: पुलिस गिरफ्त में आए शातिर ठग, खुफिया विभाग में नौकरी लगाने के बहाने लगाते थे चूना*
*देश शोक में डूबा, सीएम मनोहर लाल के ओएसडी सोशल मीडिया पर कर रहे बर्थडे सेलिब्रेट*
*सीएम मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी भूपेश्वर द्याल दिन भर से सोशल मीडिया पर डाल रहे बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें*
*वरिष्ठ नागिरकों की पेंशन अब स्कूल लीविग सर्टिफिकेट के आधार पर लगेगी-मुख्य सचिव.*
*हरकोका कल विधानसभा में पास:हरियाणा में संगठित अपराध पर अब फांसी, आरोपित को जमानत नहीं*
*18 अगस्त को होने वाली महापरिवर्तन रैली के लिए फील्ड में उतरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायकों से की मंत्रणा*
*हिसार:राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी समर्थक, बोले- Article 370 हटाने का विरोध क्यों*
*पलवल: सफाई कर्मचारियों का सरकार पर आरोप, कहा- मांग पूरी करने की दिशा में नहीं किया काम*
*भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया सुषमा स्वराज को याद, कहा- भाई-बहन जैसे थे संबंध*
*ऐसी कोई भी मंजिल नहीं जो सुषमा जी से अछूती रही हो: रामबिलास*
Comments
Post a Comment