10 july 2019
*हरियाणा की दिन भर की TOP'S हैडलाइन~एक नजर*
*10जुलाई 2019 मंगलवार*
*बच्चों को योगा करवाने के फैसले पर बोले जयहिंद, पहले CM और खेल मंत्री मुर्गा बन जारी करें वीडियो.*
*हरियाणा में अब पूर्व सरपंचों, जिला परिषद के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को भी मिलेगी पेंशन*
*शकील, कमलनाथ व आजाद भी बन सके हरियाणा कांग्रेस के संकटमोचक, गुटबाजी बरकरार*
*सिरसा में महंगे पेट्रोल-डीजल का विरोध, ऊंट गाड़ी में सवार हुई कांगेस*
*इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के लिए जस्टिस, आईएएस, पूर्व डीजीपी तक ने किया आवेदन- चेयरमैन पद के लिए आए 70 आवेदन,*
*तीन वोट से जीते थे जयतीर्थ दहिया, चुनाव से जुड़ी EVM व Record हाईकोर्ट में पेश*
*हरियाणा सरकार का फैसला, केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा छह लेन, सुहाना होगा सफर*
*जींद: प्रदेश में भाजपा को सी.एम.मनोहर लाल तथा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की जोड़ी राजनीतिक रूप से खूब भा रही है। हरियाणा में आज ये जोड़ी जिस सोशल इंजीनियरिंग पर चल रही है,उस तरह की सोशल इंजीनियरिंग कभी कांग्रेस संगठन में भी होती थी।*
*फरीदाबाद/टिकट को लेकर भाजपा नेताओं की उड़ी नींद-भाजपा नेताओं को भय है कि इस बार भाजपा टिकट देने में नया फार्मूला अपना सकती है*
*हरियाणा की फैक्ट्रियों पर होगा हल्लाबोल, चाहे बाल ठाकरे ही क्यों न बनाने पड़े: दुष्यंत*
*कांग्रेस बिना इंजन की गाड़ी है, किसी न किसी गड्ढे में जरूर गिरेगी-अनिल विज*
*भोंडसी जेल सुपरिटेंडेंट की दबंगई! आरोपी बेटे को बचाकर पीड़ितों के खिलाफ शिकायत दर्ज*
*भिवानी के जलघरों में खिले कमल के फूल, पीने के पानी की जगह जमा हुआ कीचड़*
*नूंह में अनदेखी का शिकार हो रही हैं मुगल काल की बनीं ऐतिहासिक धरोहरें*
*सोनिया गांधी ने किया था इस ओवरब्रिज का उद्घाटन, अब हाल देख रह जाएंगे हैरान-साल 2011 में दिल्ली-नारनौल बाइपास पर बने ओवरब्रिज की हालत जर्जर हो चुकी है.*
*पानी की अदला-बदली से सुलझेगा दिल्ली-हरियाणा जल विवाद!*
*रोहतक जीतने के बाद बीजेपी ने मनीष ग्रोवर को अब इन 4 सीटों की दी जिम्मेदारी बीजेपी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है.*
*तेवर में तंवर: आजाद के रेड सिग्नल के बाद भी कमेटी को लेकर की बैठक,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगलवार को दिल्ली में इलेक्शन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली.*
*भिवानी: कूड़ा-कूड़ा हुआ इलाका, बदबू से आमजन परेशान,सरकार और प्रशासन दोनों ही स्वच्छ भारत को लेकर संजीदा नहीं दिखाई दे रहे हैं.*
*फतेहाबाद : कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन में ठनी, प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी*
*पहली बारिश से ही तालाब बनी 'सिटी ब्यूटीफुल-चंडीगढ़ में मॉनसून की शुरुआत अभी हुई ही है और शुरुआती बारिशों में ही चंडीगढ़ में अव्यवस्थाएं सामने आ गई हैं.*
*बसपा ने पैसे लेकर बेचे टिकट, चुनाव के दौरान मेरी पार्टी के लोगों से 20 लाख रु मांगे'-राजकुमार सैनी*
*महाबीर फोगाट ने खेल नीति पर उठाए सवाल, बबीता के प्रमोशन को लेकर जाएंगे कोर्ट*
*भिवानी: छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़! योग्य होने के बाद भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया नाम*
Comments
Post a Comment