31 july 2019

*हरियाणा दिन भर की TOP'S हैडलाइन~एक नजर*

*विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को खट्टर सरकार का तोहफा-हरियाणा सरकार में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को 1 अगस्त 2019 से  सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान किराया भत्ता देगी*

*चुनावी पिच तैैैैयार; शाह हिसार व जींद में करेंगे प्रवास, PM मोदी रोहतक में दिलाएंगे विजय का संकल्प*

*चरखी दादरी:स्वराज इंडिया के संयोजक योगेन्द्र यादव ने अपनी पार्टी का चरखी दादरी में पहले चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यहां उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.*

*चरखी दादरी:धनखड़ कुर्ता उतारकर करते थे स्वामीनाथन रिपोर्ट की मांग, पावर आते ही वापस पहन लिया कुर्ता-योगेंद्र यादव*

*पलवल:पलवल से कांग्रेस विधायक करण सिहं दलाल ने प्रैसवार्ता कर कहा कि हरियाणा प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है, विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में एक महागठबंधन सामने आएगा*

*जजपा स्रप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने जन पंचायत में कहा- किसी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी पार्टी*

*हुड्डा जिस हवा की बात कह रहे हैं, वह भाजपा की ओर बह रही है: सुभाष बराला*

*ट्रिब्यूनल को लेकर वकील और हरियाणा सरकार आए आमने-सामने, दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं*

*चण्डीगढ़:हरियाणा में अब 112 करोड़ का मीटर खरीद घोटाला, नहीं हो रही कोई कार्रवाही,विजिलेंस जांच में चीफ इंजीनियर और 3 एस.ई. समेत सात अधिकारियों को दोषी माना गया है*

*चण्डीगढ़:पंजाब में 76 और हरियाणा में 13 फर्जी ट्रैवल एजेंट, विदेश मंत्रालय ने जारी की लिस्ट*

*चंद्रमोहन बिश्नोई के बीजेपी ज्वॉइन करने की खबरों पर सुभाष बराला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले नहीं हैं.*

*शिक्षा विभाग के अच्छे परिणामों के बाद अब 500 से अधिक पद वाले सभी विभागों में ट्रांसफर ऑनलाइन होंगे, कर्मचारियों को बार-बार चक्कर नहीं लगाने होंगे,1 महीने में लागू करनी होगी नीति*

*प्रदेश में बढ़ रहे नशे के खिलाफ सरकार जल्द बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. इसके लिए जल्द ही ज्वॉइंट टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा-अनिल विज*

*फरीदाबाद:पृथला विधायक टेकचंद शर्मा पर लगे मारपीट के आरोप, पैसे के लेनेदेन का है मामला*

*हिसार:कुलदीप बिश्नोई मंगलवार को परिवार सहित आदमपुर विधानसभा पहुंचे. यहां उन्होंने आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी पर अपनी सफाई पेश की.*

*उन्होंने कहा कि मीडिया में चर्चा है कि उनके पास 200 करोड़ का कालाधन है, लेकिन कोई एक रुपए का भी कालाधन साबित करके दिखाए. साथ ही नीरव मोदी से संबंधों को भी उन्होंने मीडिया की मनगढ़ंत बात करार दिया.*

*कुलदीप बिश्‍नोई बोले- कालेधन के आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति, मैं नहीं हीरों का व्‍यापारी*

*पलवल: गौ तस्करों का पीछा कर रहे गौरक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या*

*रोहतक: अब डाकघरों से आपको सिर्फ पत्र ही नहीं गंगाजल भी मिलेगा. रोहतक के डाकघरों में मंगलवार से गंगा जल की बिक्री शुरू हो गई है,डाकिया घर दे जाएगा गंगोत्री का गंगाजल, रोहतक से शुरू हुई ये सेवा*

*बंटी शर्मा सुनारिया*

*कैथल: छोरियां सरपट सड़क पर दौड़ा रहीं रोडवेज बस,कैथल में दो महिलाएं रोडवेज बस चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं. आगे आने वाले कुछ ही समय में दोनों महिलाएं रोडवेज विभाग में बस चलाती नजर आ सकती हैं.*

*पलवल:नगर परिषद में नेताओं की शह पर हो रहे घोटाले,75 पार का नारा देने वाली पार्टी हरियाणा से 75 किलोमीटर दूर चली जाएगी-दलाल*

*राधे मां और उनके समर्थकों पर पानीपत में केस दर्ज,अपहरण और मारपीट का लगा बेहद गंभीर आरोप*

*Code of conduct से पहले Guide lines जारी, सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे चेयरमैन*

*गुरुग्राम:सी फार्म घोटाला: गड़बड़झाले का गढ़ बना गुरुग्राम का आबकारी एवं कराधान विभाग*

*नाचते-गाते लौट रहे थे कावड़िए, गांव से आधा किलोमीटर पहले ट्रक ने 10 को कुचला, 3 की मौत, 7 घायल,रात 1:00 बजे हिसार में हुआ दर्दनाक हादसा, हरिद्वार से हिसार के बिचपड़ी गांव लौट रहे थे कावड़िए*

*वर्ङ कप जिताने वाले कबड्डी टीम के कप्तान फौजी अमरजीत का गांववासियों ने कैथल लौटने पर जोरदार स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों और फूल माला पहनाकर फौजी अमरजीत को जीत की शुभकामनाएं दी गई.*

*गुरुग्राम: लघु सचिवालय की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे लोग, मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी*

Comments

  1. Titanium - Tungsten | T-Titanium-ART
    T-TITanium-ART - T-T. T-T. - titanium astroneer T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. men\'s titanium wedding bands - T-T. - T-T. - microtouch trimmer T-T. - T-T. - T-T. - T-T. titanium bicycle - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - titanium bikes T-T. - T-T. - T-T. - T-T. - T

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam