1august 2019

*हरियाणा दिन भर की TOP'S हैडलाइन~एक नजर*

*अगले 5 दिन हरियाणा में मदमस्त रहेगा मौसम, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश, लुत्फ उठाएं लोग-मौसम विभाग*

*चंडीगढ़: 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान में शीर्ष पांच राज्यों में हरियाणा,इसके लिए केंद्र सरकार 7 अगस्त को हरियाणा सरकार को सम्मानित करेगी.*

*भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब कांग्रेस को डालेंगे दुविधा में, नेतृत्व की लड़ाई छोड़ किया यह बड़ा फैसला,शीर्ष नेतृत्व ने ठोस निर्णय नहीं लिया तो करेंगे परिवर्तन महारैली में बड़ा एलान.*

*रोहतक:महागठबंधन पर दिग्विजय का बयान, 'समान विचारधारा के लोगों को आना चाहिए एक साथ*

*वार-पलटवारः करण दलाल पर कृष्ण लाल पंवार का पलटवार,पंवार ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीटें बीजेपी के पक्ष में आई है और अक्टूबर में होने वाले विधानसभा के चुनाव में भी मनोहर लाल के नेतृत्व में बीजेपी ने 75 पार का जो नारा दिया है, वह पूरा होगा.*

*चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों को तबादला करते हुए आईएएस नवराज संधु को गृह सचिव बनाया है। दरअसल, हरियाणा के गृह सचिव आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं*

*डॉक्टरों के लिए बदलेगी पॉलिसी, स्पेशलिस्ट का बनाया जाएगा अलग कैडर,सरकार ने ड्राफ्ट जारी कर मांगे सुझाव, विशेषज्ञों को नहीं मिलेगा गैर क्लीनिकल काम*

*हरियाणा में बंद नहीं होगी सात सैनिक आईटीआई, एक साल और मिलेगा अनुदान, सरकार रखेगी नजर*

*ट्रिब्यूलन के विरोध में वकीलों ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में किसी को घुसने नहीं दिया, कामकाज ठप*

*इन्द्री:फलदार पौधें बांटकर मनाया शहीद-ए-आजम उधम सिहं का बलिदान दिवस*

*हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति को नौकरी छूटने के बाद भी पत्‍नी को देना होगा गुजारा भत्‍ता*

*कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिवों व प्रदेश प्रभारियों की बैठक पर लगी हरियाणा के कांग्रेसियों की नजरें*

*फतेहाबाद: फतेहाबाद के सदर थाना पुलिस के पास दर्ज एक मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला एक शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ है जिस पर आरोप है कि जल्दी अमीर बनने की चाहत में पहले उसने अपनी पत्नी के नाम लाखों रुपए की बीमा पॉलिसी करवाई और बाद में बीमा क्लेम का लाभ लेने के लिए पत्नी को नहर में डूबोकर मार डाला.*

*कैटल फ्री घोषित होने के बावजूद फतेहाबाद में आवारा जानवरों की भरमार, डीसी बोले- काम कर रहे हैं.*

*बहादुरगढ़ में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, 750 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*

*नूंह: नगरपालिका चेयरपर्सन से अभद्रता मामले में हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है. महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज नूंह पहुंची और उन्होंने लघु सचिवालय में पीड़िता से मुलाकात की.*

*पंचकूला: साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे दोषी गुरमीत राम रहीम पर चल रहे डेरा के मैनेजर रंजीत मर्डर केस में बुधवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई.*

*मानसून सत्र में नहीं गुंजेगा SYL का मुद्दा ! विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी,2 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होने वाला है.*

*गुरुग्राम:गुरु नानक देव जी 550वां प्रकाश पर्व, बीदर कर्नाटक से चली शोभायात्रा पहुंची सोहना,शोभायात्रा 17 राज्यों से होती हुई वापस कर्नाटक जाएगी.*

*भिवानी:कंप्यूटर टीचर्स ने सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को सौंपा ज्ञापन,कंप्यूटर टीचरों की मांग है कि उन्हें कंप्यूटर साइंस टीचर की पोस्ट पर समायोजित किया जाए.*

*मिर्चपुर में फिर तनाव की स्थिति, मुर्गी खरीदने को लेकर भिड़े दो पक्ष,विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल पहुंचा*

*फरीदाबाद: जेल में मिले मोबाइल और चार्जर, खोखले निकले पुलिस के दावे,लगातार चलाये जा रहे तलाशी अभियान के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.*

*करनाल:बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों के लिए बनी मुसीबत, पेंशन बांटने वाली एजेंसी काट रही है 50 रुपए*

*सिरसा:डॉक्टरों ने नेशनल मेडिकल कमीशन बनाने के फैसले का किया विरोध, बंद की ओपीडी*

*राई:सरकारी सोलर लाइटें एक साल में हुई 'खराब',पंचायती विभाग ने लगाई लाखों की चपत*

*कुरुक्षेत्रः NIT में खुलेगा इसरो का रिसर्च सेंटर,निदेशक पदमश्री डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि इस सेंटर में इसरो के वैज्ञानिक विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान पढ़ाएंगे. इसमें रॉकेट साइंस और स्पेस मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे.*

*महेन्द्रगढ़:सरकार को जगाने के लिए किसानों ने किया यज्ञ, 17 दिन से बैठे हैं धरने पर*

*हरियाणा में फसल बीमा योजना फ्लॉप! किसान बोले- बीमे का पैसा कटता तो है, क्लेम नहीं मिलता*

*नूंह: मुस्लिम महिलाओं ने किया तीन तलाक बिल का विरोध, कहा 'शरीयत में नहीं हो सकता बदलाव'*

*हरियाणा सरकार ने 15 IPS के कामकाज की समीक्षा की*

*सरकार ने IPS विनोद कुमार को रिटायरमेंट से पहले रिटायर करने का फैसला किया*

*सीएम मनोहर लाल ने IPS विनोद कुमार को 3 महीने का नोटिस देकर रिटायर्ड करने की मंजूरी दी*

*IPS विनोद कुमार की सेवा का कार्यकाल संतोषजनक नही होने के चलते लिया गया फैसला*

*रिपोर्ट---प्रदेश सरकार की नेकनीयती पर हावी है लालफीताशाही*

चंडीगढ़ के सेक्टर एक में स्थित हरियाणा सचिवालय। पसंदीदा जगह पर तबादलों के लिए कभी यहां के गलियारों में कर्मचारियों से लेकर अफसरों तक का जमावड़ा लगा रहता था। जिला मुख्यालयों पर स्थित दफ्तरों में कर्मचारी कम और मंत्रियों के ऑफिस में च्फरियादी’ ज्यादा नजर आते थे।

सरकार बदली तो च्पर्ची’ और च्खर्ची’ का सिस्टम खत्म करने और तबादलों के च्कारोबार’ में शामिल बिचौलियों का नेटवर्क तोडऩे के लिए पहली बार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर कदम बढ़े। तीन साल पहले शिक्षा विभाग में ऑनलाइन तबादलों की शुरुआत के साथ हरियाणा ने पूरे देश में वाहवाही लूटी और पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व कर्नाटक सहित दूसरे कई राज्यों में इस पारदर्शी तबादला सिस्टम को अपनाने की होड़ लग गई।

मगर अफसोस, दूसरे राज्यों को ऑनलाइन तबादलों की राह दिखाने वाले हरियाणा में अफसरशाही सरकार की नेकनीयती में आड़े आ गई। नतीजन अधिकतर महकमों में ऑनलाइन तबादलों का सपना अधूरा है।

वर्ष 2016 में स्कूल शिक्षा विभाग में माउस के एक क्लिक पर हजारों शिक्षकों के पसंदीदा स्टेशनों पर तबादलों से गदगद मुख्यमंत्री मनोहर ने उन सभी विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए जहां 500 से अधिक कर्मचारी हैं।

इसे अमलीजामा पहनाते हुए पिछले साल तत्कालीन मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने 14 विभागों के प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के निर्देश जारी कर दिए।

Comments

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam