25 जुलाई 2019 news
*हरियाणा दिन भर की चर्चित सुर्खियां~एक नजर*
*कम्प्यूटर टीचर को भी मिलेगी गेस्ट टीचर्स की तरह नौकरी सुरक्षा..*
*सरकार गेस्ट टीचर्स के वेतनमान मे उम्मीद से बहुत कम कर रही हैं बढोत्तरी....गेस्ट टीचर्स मे नाराजगी..होगा विरोध प्रदर्शन*
*बहादुरगढ:दुष्यंत चौटाला का बड़ा ऐलान- अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सभी 90 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी*
*2 अगस्त को बदला हुआ दिखेगा विधानसभा में नजारा, अभय चौटाला की सीट पर बैठेंगी किरण चौधरी,इनेलो में मची भगदड़ का असर, स्पीकर ने विधानसभा का सीटिंग प्लान बदला*
*कुलदीप बिश्नोई के आवास पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग का छापा, समर्थकों की पुलिस से नोंक-झोंक*
*दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड दूसरे दिन भी जारी*
*चंडीगढ़:मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आज शाम से अगले दो दिन तक पंजाब हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है.*
*विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल के साथ महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, भिवानी, सोनीपत, पानीपत में भारी बारिश होने की संभावना है।*
*पानीपत:किलोमीटर स्कीम फ्रॉड मामला: विजिलेंस ने दो कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज की*
*रोहतक:निजी बसों को परमिट देने के मामले में स्टेट विजिलेंस ने घोटाले की पुष्टी की है. मामले में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका आरोप है कि आला अधिकारियों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.*
*आप प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए BJP के 3 मंत्रियों पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल*
*नई शर्तः एमबीबीएस और एमडी करने के बाद हरियाणा में एक साल की नौकरी करना होगा अनिवार्य*
*हरियाणा में सरकारी वकीलों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगा वर्दी और मोबाइल भत्ता*
*नवीन जयहिंद बोले- अगर कांड चाहिए तो भाजपा को चुन लें, काम चाहिए तो ‘आप’ ही विकल्प*
*नूंह:PHED के कर्मचारियों का घोटाला, सरकारी पाइप बेचते पकड़े गए कर्मचारी, FIR दर्ज,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों का बड़ा घोटाला सामने आया है.*
*चालकों-परिचालकों का रोडवेज ने शुरू किया ऑनलाइन तबादला,कर्मचारी 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में रोडवेज कर्मचारी अपने मनपंसद केंद्र लेने में जुटे हुए हैं.*
*किसानों को भाजपा सरकार ने दिया 2665 करोड़ का मुआवजा: ओमप्रकाश धनखड़*
*SPORTS: कोर्फबॉल प्रतियोगिता में गोल्डन गोल दागकर हिमाचल ने हरियाणा से छीना ताज*
*विधानसभा चुनाव: हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में बीजेपी ने बनाया सबसे बड़ी जीत का प्लान,मोदी के नाम पर लङेगें चुनाव*
*रेवाड़ी:संतुलन बिगड़ने के कारण गड्ढे में गिरी स्कूल बस, 50 से 55 बच्चे थे सवार,कई बच्चों को गम्भीर चोटें*
*हरियाणा के भिवानी शहर में पैर जमा रहे है रोहिंग्या मुसलमान, बनवा चुके है आधार कार्ड*
*मंत्री धनखड़, विज और सीएम मनोहर पर बरसे करण चौटाला, लगाए एक से एक आरोप*
*हिसार:हरियाणा के हिसार जिले में एक उपभोक्ता की शिकायत पर उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम देश के मशहूर बिस्कुट कंपनी ब्रिटानिया पर 25 हजार का जुर्माना ठोंका है.*
*चण्डीगढ़:मंत्री राव नरबीर से हाईकोर्ट ने पूछा- क्यों न आप पर अपराधिक मुकदमा चलाया जाए?,मामला चुनाव के दौरान नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोपों को लेकर है।*
*पानीपत:खेल महाकुंभ-2017 के खर्चे से खिलवाड़, खेल अधिकारियों पर गिरी गाज,हिसाब नहीं देने पर 22 DSO चार्टशीट*
*पानीपत:डीसी कार्यालय से गुम हुई इंजीनियरिग कॉलेज की कार्रवाई फाइल*
*पानीपत:उद्योगपतियों की पीड़ा,उधोग मंत्री जी से लगाई गुहार,पानीपत के उद्योगों को बचाओ, NGT कस रहा शिकंजा.*
*चण्डीगढ़:कैप्टन ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, घग्गर में बाढ़ का मुद्दा केंद्र व हरियाणा के सामने उठाएंगे.*
*हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कोर्ट में कई मामले लम्बीत होने के कारण उठाया कदम,एचसीएस ने की परीक्षा स्थगित*
*कुरुक्षेत्र भी जुड़ेगा इसरो से, देश में छह NIT में खुलेगा रिसर्च सेंटर*
Comments
Post a Comment