27 july 2019
*हरियाणा दिन भर की TOP'S हैडलाइन~एक नजर*
*कुलदीप बिश्नोई के आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई खत्म, भव्य बिश्नोई को लेकर दिल्ली पहुंची IT की टीम, पिता-बेटे को सामने बैठा कर करेगी पूछताछ*
*खबर है कि 76 घंटों से चली रेड में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. जिसके बाद पूछताछ के लिए भव्य बिश्नोई को दिल्ली लाया गया है.*
*भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली है.इनकम टैक्स के बाद ईडी के निशाने पर कुलदीप बिश्नोई, दर्ज हो सकता है मनी लॉंड्रिंग का केस*
*चंडीगढ़ःहुड्डा पर ईडी का शिकंजा, दूसरे दिन भी चल रही है पूछताछ, मानेसर भूूमि घोटाले में गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ईडी के चंडीगढ़ दफ्तर में पूछताछ हो रही है.*
*भूपेंद्र सिंह हुड्डा से वीरवार को ईडी द्वारा 6 घंटे पुछताछ की और उनके बयानों को दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को ईडी बड़ी कार्रवाई करते हुए हुड्डा की 68 करोड़ की प्रोप्रटी को अटैच किया है।*
*पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर ईडी की बड़ी कार्रवाई पर सुरजेवाला ने किया ट्वीट,कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग उत्पीड़न और मुकदमा चलाने के लिए बीजेपी की एकजुट खोज है.*
*जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 34 लोगों के खिलाफ फरवरी 2019 में चार्जशीट दाखिल की गई थी.*
*हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई से सियासत गर्म, कांग्रेस व भाजपा में वार-पलटवार*
*दिग्विजय चौटाला बोले- कुलदीप, हुड्डा पर छापे बदले की भावना, कल हम पर भी हो सकती है कार्रवाई*
*बीजेपी नहीं कर रही द्वेष भावना से कोई काम, ये लोगों की करनी-भरनी है: अनिल विज*
*ऐसे हुआ किमी स्कीम टेंडर में घोटाला, बाबू से लेकर सीएम तक ने एक दिन में पास कर दी फाइल*
*हरियाणा रोडवेज में बसों की कमी को पूरा करने के लिए चलाई गए किलोमीटर स्कीम सरकार के गले की फांस बन गई है.*
*इस स्कीम में हुए घोटाले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को घेर लिया है. मुख्यमंत्री को जेल भेजने और इस्तीफा देने जैसे मांग उठने लगी है. परिवहन मंत्री पर भी इस घोटाले में शामिल होने के आरोप लग रहे हैं.*
*चंडीगढ़: खुद सीएम मनोहर लाल ने निजी बसों को हायर करने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई इस किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत बसों के टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुए इस घोटाले को स्वीकार किया है.*
*हरियाणा प्रदेश प्रशासनिक अधिकरण की अधिसूचना जारी, लेकिन गठन नहीं,कर्मचारियों के विवादों की सुनवाई अब High Court में नहीं, अलग Tribunal करेगा,हाईकोर्ट के 30 हजार केस होंगे कम*
*अब आप की हरियाणा इकाई में बगावत, जयहिंद पर लगाए आरोप तो बागियों को पार्टी से निकाला,पंचकूला व सोनीपत के नेताओं ने खोला नवीन जयहिंद के खिलाफ मोर्चा, दबंगई के आरोप जड़े*
*विपक्ष का ‘सफाया’ करने में लगे हरियाणा के ‘चौथे लाल-इनैलो की लड़ाई व कांग्रेस की फूट बना रही चौथे लाल को मजबूत*
*रेवाड़ी:अब जेलों में चरखा चलाएंगे लंबी सजा वाले कैदी, सरकार देगी खादी को बढ़ावा*
*राजनेताओं के घरों पर छापेमारी करवा प्रजातंत्र को दबा रही सरकार: दुष्यंत*
*हरियाणाः संगठित अपराधों से निपटने को अब 'हकोका', बेहद सख्त होगा कानून, तोड़ देगा गैंगस्टरों की कमर*
*किमी स्कीम घोटाला: कंवरपाल गुर्जर ने किया सरकार का बचाव, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा*
*झज्जर: 30 ठेकेदारों ने शहर भर में रोके 50 करोड़ के विकास कार्य,नगर परिषद के ठेकेदारों ने बताया कि उन्हें पिछले 4 महीने से उनके कामों की बकाया राशि अब तक नहीं मिली है.*
Comments
Post a Comment