20 july

*हरियाणा की TOP FAST NEWS HEADLINES~एक नजर*

*सरकार ने स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग में की 50 नए पदों की दी मंजूरी*

*कैथल/जन्म के कुछ घंटे बाद महिला बच्ची को नाले में फेंक गई; कुत्ता बाहर ले आया, जान बची*

*नौकरियां / हरियाणा में सेना की बंपर भर्तियां, 18 जिलों के लिए 20 जुलाई से 18 अक्टूबर तक रैलियां*

*चंडीगढ़ में डीसी रेट पर लगे 6000 कर्मियों के लिए खुशखबरी, 10 फीसदी बढ़ोतरी, अप्रैल से एरियर*

*रोचक मामला/ पति बोला-पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दे सकता, 4 माह में 3 सूट, राशन के साथ रोज दो लीटर दूध दे दूंगा, कोर्ट बोला-मंजूर*

*यमुनानगर: विधानसभा चुनाव से पहले जेजेपी ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला है. जेजेपी कई मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. जेजेपी अगले 7 दिनों तक सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी.*

*बिन नेता प्रतिपक्ष चलेगा विधानसभा सत्र या कांग्रेस किसी को देगी मौका?*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- प्रियंका का हरियाणा आने का असर नहीं होगा, उनकी कमान में राहुल अमेठी से हार गए*

*विधानसभा टिकट बंटवारे पर बोले बराला, 'जीतने वालों को ही दी जाएगी तवज्जो'*

*सीएम ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक, सक्षम पोर्टल के जरिए रोजगार देने की रखी बात*

*बहादुरगढ:राज बीजेपी का आवैगा, साझा बनाए राक्खो, काम नुए होए जागे : धनखड़*

*हरियाणा के तीन नामी विश्वविद्यालयों की रैकिंग गिरी और रिसर्च में भी पिछड़े, वजह एक नहीं कई हैं*

*सरकार ने स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग में की 50 नए पदों की दी मंजूरी* 

*पटौदी/पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने इनेलो का दामन छोड़ा,पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी,मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी दूसरी पार्टी में जाने की सलाह दी*

*हरियाणा में रेड टैपिज्म नहीं अब रेड कारपेट का है जमाना : मनोहर लाल*

*करनाल:जिले की आबोहवा को शुद्ध बनाए रखने के लिए वन विभाग ने पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वन विभाग करीब 5 लाख पौधे लगाएगा और अन्य विभागों-पंचायतों-स्कूली विद्याॢथयों के सहयोग से भी रोपित करवाएगा।*

*करनाल की बेटी शीतल चौधरी भरेगी नासा की उड़ान,नासा द्वारा ली गई ऑनलाइन परीक्षा दी थी,जिसमें उसने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए थे और उसका चयन नासा के लिए हुआ।*

*विपक्षी दलों के पास न हीं नेता,नीति और नीयत के अभाव के कारण उनके नेता भाजपा की ओर आकॢषत हो रहे हैं।* : विज

*हरियाणा सरकार को कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब,जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की एवज में मुआवजा संबंधी जनहित याचिका*

*अक्टूबर में न होकर नवंबर में कराए जा सकते हैं हरियाणा विधानसभा के चुनाव, आयोग ने लिखा पत्र*

*गोहाना: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें हुई जलमग्न*

*गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करेगी पंजाब SIT, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी*

*सिरसा से गुजरने वाली घग्गर नदी उफान पर चल रही है. घग्गर नदी के उफान के चलते गांव नेजाडेला खुर्द, साहरणी गांव के पास लगती ज़मीन जो की घग्गर नदी के साथ है,तटबंधो को मजबूत करने में जुटे ग्रामीण*

*अमर जवान ज्योति से शुरु कारगिल मशाल यात्रा पहुंची अंबाला*

*टोहानाः 40 वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और 8 हजार पौधे लगाएगा सिंचाई विभाग*

*झज्जर:मुख्यमंत्री ने हरियाणा भर में किसानों के लंबित ट्यूबवैल कनेक्शन जारी करने के आदेश दिये थे. जिसके बाद बिजली विभाग की तरफ से आवेदक किसानों को डिमांड नोटिस भेजे गये.*

*मंगल पांडे जयंती: मंत्रियों और नेताओं ने ट्वीट कर देश के वीर पुत्र को किया याद*

*900 पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा बोर्ड ने मांगे आवेदन, अंतिम तारीख 27 जुलाई*

*गुरुग्रामः इंडिया कोरिया गोल्फ मीट में पहुंचे सीएम, नए उद्योगों को लेकर की बातचीत*

*हरियाणा में लोग खा रहे हैं घटिया क्वालिटी का खाना ! FSSAI की रिपोर्ट में मिला 16वां स्थान*

*महेंद्रगढ़: गौशाला में 4 गायों की मौत का VIDEO VIRAL, नगर परिषद ने वीडियो को बताया झूठा*

*भिवानी: टूटी छत, टपकता पानी, टूट कर गिरती छत. ये प्राथमिक स्कूल भिवानी जिले के बापोड़ा गांव है. यहां बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं. स्कूल का ये हाल है कि अब गिरे की तब. वहीं प्रशासन आंखे बंद किए किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है.*

*चंडीगढ़: पीजीआई के सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ये सफाई कर्मचारी कच्चे हैं और इनका वेतन नियमित कर्मचारियों की तुलना में बहुत कम हैं.*

Comments

Popular posts from this blog

Bed four year course

KVS answer key prt tgt library exam