23 july 2019
*हरियाणा दिन भर की TOP'S हैडलाइन~एक नजर*
*प्राइवेट बसों का परमिट मामलाः हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,सरकार ने सुनवाई के दौरान विजिलेंस जांच की रिपोर्ट एक्शन टेकन रिपोर्ट के साथ बेंच के सामने रखी.*
*हाईकोर्ट ने कच्चे कर्मियों को पक्का करने की नीति पर हुई सख्त,सरकार को दिया आखिरी मौका,हाईकोर्ट के आदेश पर भी सरकार बना नहीं कर पा रही कर्मचारियों को पक्का करने की नीति*
*कच्चे कर्मियों के लिए खुशखबरी, वेतन-भत्ते पर सरकार का बड़ा फैसला,स्थायी कर्मियों जितना कच्चे कर्मियों को मिलेगा वेतन, सरकार ने सभी विभागों व बोर्ड-निगमों को दिया आदेश*
*सियासी मोर्चे पर चाचा- भतीजा; देवीलाल के अंदाज में आए दुष्यंत चौटाला, अभय भी मैदान में,24 जुलाई से बहदुरगढ़ से अभियान की शुरूआत करेंगे दुष्यंतं, चाचा ने भी तय किए एजेंडे*
*सुरजेवाला बोले- मनोहर जी, ये जनता है निकाल देती वहम, हमको भी हो गया था अहंकार,जो आते गए उन्हें पार्टी में ले लिया*
*गुररुग्राम:चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में सरकार अलग तरीके से काम कर रही है. नए बजट के अनुसार 20% नई मेडिकल और पीजी पोस्ट क्रिएट की गई है.*
*सरकार की मिलीभगत से पनप रहे हैं नशा तस्कर,दिल्ली की तर्ज पर लड़ेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव- नवीन जयहिंद.*
*भिवानी:999 HTET परीक्षार्थियों की फिर होगी बायोमेट्रिक पहचान, दिया जा रहा है अंतिम अवसर*
*भिवानीः बीजेपी सरकार में सड़क बनवाने के लिए 4 दिन से धरने पर ABVP छात्र*
*फरीदाबादः जेल में सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस*
*रोहतक:बिल्डर्स पर कसा शिकंजा, हरेरा का प्लॉट धारकों को तत्काल कब्जा देने का आदेश,5 अगस्त को फिर से होगी इस प्रकरण में सुनवाई, डिस्ट्रिक टाउन प्लानर को आदेश*
*खुद के भविष्य की चिंता में चौटाला का साथ छोड़ रहे विधायक, INLD में 19 में से बस 5 MLA बचे,चौटाला के पारिवारिक विवाद में अपना करियर सुरक्षित मानकर नहीं चल रहे एमएलए*
*बीरेंद्र सिंह बोले- अमित शाह को सदस्यता कॉपियों से तोलकर करेंगे सम्मानित,भाजपा में शामिल होने के पांच साल पूरे होने पर 16 अगस्त को जींद में रैली करेंगे बीरेंद्र सिंह*
*सियासी मोर्चे पर चाचा- भतीजा; देवीलाल के अंदाज में आए दुष्यंत चौटाला, अभय भी मैदान में*
*आचार्य देवव्रत ने गुजरात के राज्यपाल पद की शपथ ली,आचार्य देवव्रत हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं. आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी 1959 को पानीपत जिले के समालखा कस्बे के पावटी गांव में हुआ था.*
*करनाल:कम्प्यूटर लैब अटैंडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन ने सी.एम. के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*हिसार:अब जिले का बनेगा टूरिज्म मैप,सभी ऐतिहासिक स्थल व अन्य पर्यटन स्थानों का एक टूरिज्म मैप बनाया जाएगा।*
*हिसार:बस स्टैंड को शहर के बाहर शिफ्ट करने की योजना पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। बस स्टैंड को दिल्ली बाईपास पर शिङ्क्षफ्टग प्रोजैक्ट पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने ऑब्जैक्शन लगा दिया है।*
*भिवानी:5 करोड़ से होगा अटल पार्क का निर्माण, दीवारों पर बनेगी अटल गैलरी*
*ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का पीला पंजा*
*सिरसा:21 पंचायतों की पुकार, हमारी सुनो मनोहर सरकार,घग्गर के उफान पर आने के बाद अब गांव बुढ़ाभाणा में 6 गांव के लिए किश्ती ही सहारा बनी हुई है।*
*कबड्डी वर्ल्ड कप: इंडिया टीम का कैप्टन बना कैथल का अमरजीत*
*हरियाणा सरकार को गीता श्लोक उच्चारण में मिला सम्मान, पांच एकड़ भूमि पर बनेगा भारत माता का मंदिर*
*गीता जयंती पर 18 हजार बच्चों का गीता पाठ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज*
*टोहाना: सुभाष बराला ने चलाया बीजेपी का सदस्यता अभियान, विधानसभा चुनाव जीतना लक्ष्य*
*यमुनानगर:यमुनानगर के रादौर में गांव अंटावा में सरकार की ओर से 2 एकड़ भूमि पर करोड़ों की लागत से बना अस्पताल, लेकिन डॉक्टरों का अता-पता नहीं.*
*सरकार ने बात नहीं मानी या धनखड़ ने खुद ही लिया यू-टर्न? ओवरलोडिंग मामले की नहीं होगी CBI जांच*
*सोहना: पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज वकील, अदालत में धरने पर बैठे*
*करनाल के तरावड़ी क्षेत्र के रहने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का विंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है. नवदीप सैनी के घर पर खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.*
*भिवानीः एंटी रोमियो टीम पहुंची कन्या विद्यालय, छात्राओं को किया जागरूक*
*परिवहन मंत्री के जिले में भोले के भक्त बेहाल! हरिद्वार जाने के लिए नहीं हैं पर्याप्त बसें*
*भिवानी:आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, बिना नोटिस के नौकरी से निकालने का आरोप*
*विपक्ष के पास नहीं है कोई नीति, कुर्सी के लिए लड़ रहा चुनाव:कप्टेन अभिमन्यु*
*HSSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, भर्ती परीक्षाओं का परिणाम जारी न होने से
नाराज अभ्यर्थी*
*यमुनानगर के बिलासपुर गांव में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने 3 घंटे में किया काबू*
Comments
Post a Comment